अद्य

अद्य का अर्थ क्या है?

अद्य एक संस्कृत अव्यय है। इसका अर्थ इस प्रकार है –

  • आज
  • Today

जब हम आज की बात करते हैं, तब एक बात साफ है कि वह वाक्य वर्तमान काल का वाक्य हो सकता है।

जैसे कि –

  • अहं अद्य विद्यालयं गच्छामि।
  • मैं (आनेवाले) आज विद्यालय जा रहा हूँ।

तथापि कभी कबार भूतकाल और भविष्यत् काल के वाक्यों में भी अद्य का प्रयोग हो सकता है।

ह्यः – अद्य – श्वः

जैसे कि –

अद्य का भविष्यत्कालीन वाक्य में प्रयोग

आज दोपहर मैं विद्यालय जाऊँगा।

  • अद्य मध्याह्ने अहं विद्यालयं गमिष्यामि।

अद्य का भूतकालीन वाक्य में प्रयोग

आज सुबह मैं मंदिर गया था।

  • अद्य प्रातः अहं मन्दिरं अगच्छम्।

एवं अद्य का प्रयोग हमने भूत और भविष्यत् दोनों कालों में देखा।

तथापि अधिकतर अद्य का प्रयोग वर्तमान काल के वाक्यों में ही होता है।

जैसे कि –  

अद्य इस अव्यय के उदाहरण

अद्य वर्षा भवति।

  • आज बारिश हो रही है।

अद्य वर्षा भवेत्।

  • आज बारिश हो सकती है।

अद्य बुधवासरः अस्ति।

  • आज बुधवार है।

अद्य एक दिनदर्शक अव्यय है।

अद्य एक दिनदर्शक अव्यय है। और दिनदर्शक अव्ययों के बारे में जानने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए –

https://kakshakaumudi.in/tag/दिनदर्शक-अव्यय/

Leave a Comment