अपि का अर्थ क्या है?
अपि एक संस्कृत अव्यय है। इसके दो अर्थ होते हैं –
अपि का पहला अर्थ
- भी
- also
अपि का दूसरा अर्थ
- प्रश्ननिर्माण के लिए
अपि इस अव्यय के उदाहरण
भी इस अर्थ में अपि के उदाहरण
सीता अपि रामेण सह वनं गच्छति।
- सीता भी राम के साथ वन जाती है।
- Seeta also goes to jungle with Ram.
कर्णः अपि पाण्डवः आसीत्।
- कर्ण भी पाण्डव था।
- Karna also was a Pandav.
अहम् अपि विद्यालयं गच्छामि।
- मैं भी विद्यालय जाता हूँ।
वर्षासमये मेघाः अपि गर्जन्ति।
- बारिश के समय बादल भी गरजते हैं।
प्रश्ननिर्माण के लिए अपि का प्रयोग
यदि अपि इस अव्यय को किसी वाक्य के पहले स्थान पर लिखा या बोला जाए तो वह वाक्य प्रश्न बन जाता है। जैसे कि –
अपि कर्णः पाण्डवः अस्ति?
- क्या कर्ण पाण्डव है?
अपि रामः अयोध्यापतिः अस्ति?
- क्या राम अयोध्यापति है?
अपि अवगतम्?
- समझा क्या?