त्व एक भाववाची प्रत्यय है। इस लेख में हम त्व प्रत्यय के अर्थ के साथ साथ त्व प्रत्यय के उदाहरणों का अभ्यास करेंगे।
त्व प्रत्यय का वीडिओ
हम ने त्व प्रत्यय को इस वीडिओ से समझाने का प्रयत्न किया है।
यदि आप लिखित स्वरूप में त्व प्रत्यय के बारे में पढ़ना चाहते हैं, तो इस लेख को पढ़ते रहिए।
त्व इस संस्कृत प्रत्यय का अर्थ
त्व यह प्रत्यय भाववाची प्रत्यय है।
- भाव इस शब्द का अर्थ होता है – अस्तित्व, होना
- और वाची यानी व्यक्त करने वाला, बताने वाला।
कुल मिलाकर देखा जाए तो भाववाची प्रत्यय का अर्थ होता है – किसी चीज के अस्तित्व को, किसी चीज के होने को व्यक्त करने वाला। जैसे की गुरु इस शब्द का अर्थ होता है – बड़ा (हालांकि इसका अर्थ शिक्षक ऐसा भी लेते हैं। तथापि यहाँ इसका अर्थ हम – बड़ा ऐसा ही लेंगे)। लेकिन यदि हमें बडप्पन ऐसा अर्थ चाहिए हो तो?
बड